Translate

गुरुवार, 28 मार्च 2013

"अर्पण या समर्पण ,किन्तु है ये घमर्थन?"

  "अर्पण या समर्पण ,किन्तु है ये घमर्थन?"
 ----  मित्र प्रवर ,राम -राम,नमस्कार ,प्रणाम ।
          ----संसार की सभी वस्तुएं निरर्थक है ,ये हम सभी जानते हैं ,किन्तु जीने की "कला "सबकी अलग -अलग होती है | वर्तमान ही भूत एवं भविष्य बन जाता हैं ,और सभी जीव इन तमाम बातों को जानते हुये भी उलझते रहते हैं | हमें आवश्यकता के आगे सत्य भी असत्य सा प्रतीत होता है ||
                --- अर्पण =हमारा जीवन सुखमय कैसे हो इसके लिए हम बहुत से यत्न और प्रयत्न करते रहते हैं | इसके लिए हम -अपने अभिभावक ,मार्गदर्शक एवं ऊपर वाले के ऊपर अटूट आस्था रखते हैं ,उनके बताये हुये मार्ग पर चलते हैं और अपनी संतानों को चलने की प्रेरणा भी देते हैं || किन्तु ये जो हमारा अर्पण है ,वो वास्तविक रूप से अलग हो रहा है |जैसे - माता -पिता,भाई बंधुओं ,अभिभावोकों ,शिक्षक ,तथा गुरु के ऊपर यकीन न करके -उनके ऊपर यकीन कर लेते हैं ,जिनको हम जानते तक नहीं है -उनके विचार को हम सुविचार मानते हैं -जो हमारा हित [कल्याण ] कभी नहीं कर सकते हैं ||
            ---- समर्पण =जब हम दूरदर्शन [टी, व़ी] चलचित्र [सिनेमा ] नेट -[जाल ] के आदि हो गये हैं ,तो निशचित ही मूल रूप को पहचानते हुये  भी -वही राह अपनाते हैं जो दीखता तो उत्तम है ,किन्तु है असत्य का प्रतीक -जैसे -किसी भी वस्तु का मूल रूप तो सत्य होता है -परन्तु परिवर्तन होने से नष्टकारी अर्थात बेकार हो जाता है |जैसे -गेहूं सत्य है किन्तु भोजन के लिए उसका परिवर्तन होता है -गेहूं से आटा एवं आटा से रोटी बनते ही उसका समय सीमित हो जाता है| जब हम चलचित्र देखते हैं -तो ये बातें काल्पनिक है ये हम सभी जानते हैं -किन्तु -मानते उसे सत्य हैं | यही हमारा समर्पण हमें तो भ्रमित करता ही है ,समाज को भी इसी ओर ले जा रहा है ||
              ---- घमर्थन =हम अपने जीवन के मूल रूप को  पहचानते तो हैं ,किंतु उस पथ पर चलने की कोशिश नहीं करते हैं | माता -पिता से उत्तम शुभ चिन्तक ,गुरु से उत्तम मार्गदर्शक ,अपने भाई -बंधुओं से सुन्दर प्रेम , अपने पुरोहित से उत्तम पूजा ,अपने आराध्यदेव से उत्तम देव ,अपने घर से सुन्दर घर ,अपनी संस्कृति से सुन्दर व्यवहार ,अपनी पतनी से सुदर पतनी ,कोई नहीं है ||अर्थात -ये लड़ाई ,या झगडा की चीज नहीं है -ये आत्मा से स्वीकार करने की बात है ||
                                    भवदीय निवेदक "झा शास्त्री "मेरठ [भारत ]
निःशुल्क ज्योतिष सेवा रात्रि ८ से प्राप्त करें ||-सम्पर्कसूत्र -.09358885616+9897701636

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Astrology service requester House {Meerut - India}

Men Join Here ----- PDT. KLJHASHASTRI@GMAIL.COM- {FACEBOOK}

Women Join Here - jyotishsadan @ gmail.com-{facebook} ----- Contact - 9897701636 +9358885616- - time - only free night --- 7 to 9.

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.